सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैमेड में आयुष्मान मेला का किया गया आयोजन

बीजापुर :- आयुष्मान भव: अभियान के तहत कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैमेड़ में 25 सितंबर 2023 को आयुष्मान मेला का आयोजन किया गया ।

सहायक जिला नोडल अधिकारी (HWC) नीलकंठ जोशी ने बताया कि जन सामान्य को प्रदाय की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और सुदूर क्षेत्रों में इन सुविधाओं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढाने के लिए , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा नोडल अधिकारी (आयुष्मान भव:) डॉक्टर अजय रामटेके के नेतृत्व में आयोजित
इस आयुष्मान मेला में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुषमा देशमुख ; शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजय ध्रुव ; खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विकास गवेल चिकित्सक डॉक्टर शिरीष सिंह डॉक्टर ए संदीप और आरएमए दिवाकर जायसवाल द्वारा कुल 174 बाल वृद्ध व महिला पुरुष मरीजों को जाँच उपचार कर स्वास्थ्य सेवायें दी गई l

इस अवसर पर डीपीएम संदीप ताम्रकार ने समस्त स्टाॅफ और उपस्थित ग्रामीणों को अंगदान करने तथा इस के लिए अन्य लोगों को प्रेरित करने हेतु शपथ ग्रहण करवाया ।

आयुष्मान मेला में बीपीएम योगेश भगत शेख शमीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैमेड के समस्त स्टाॅफ का सराहनीय सहयोग रहा ।

..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *