अमृत महोत्सव के अंतर्गत “अमृत कलश यात्रा” का किया गया आयोजन
बीजापुर :- आज दिनांक 25 सितम्बर 2023 को ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव‘‘ के अंतर्गत ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ के द्वितीय चरण के दौरान बीजापुर तथा भैरमगढ़ ब्लाॅक के 09 ग्राम पंचायतों के सभी गांवों में ‘‘अमृत कलश यात्रा‘‘ का कार्यक्रम किया गया। जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थी, अध्यापक, शहीदों के परिजन तथा प्रषासनिक अधिकारियों एवं अन्य कार्मिकों के साथ बीजापुर तथा भैरमगढ़ जैसे अतिसंवेदनशील व नक्सलग्रस्त ईलाके में तैनात के.रि.पु.बल के अधिकारियों व जवानों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम के दौरान उक्त सभी ब्लाॅक के सभी गांवों के लोगों ने अपने घरों की मिट्टी को अमृत कलश में मिश्रित किया। इस महोत्सव को सभी लोगों ने पूरी श्रद्धा, उत्साह, हर्षोल्लास व देशभक्ति के साथ मनाया। इस अवसर पर बीजापुर जिले के नाॅडल अधिकारी जे0वी0 तुसिंग, कमाण्डेन्ट, 85 बटालियन, के.रि.पु.बल, आंजनेय वाश्र्णेय, पुलिस अधीक्षक, जिला बीजापुर, रवि कुमार साहू, सी.ई.ओ., जिला पंचायत, बीजापुर, गीत कुमार सिन्हा, बीजापुर जिले के प्रषासनिक नाॅडल अधिकारी के साथ केरिपुबल व स्थानीय प्रषासन के अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।
