शैलजा ने ली चुनावी हलचल की जानकारी



जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने आज सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार राजेश तिवारी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री संगठन मलकीत सिंह गैदू के साथ प्रभारियों की खास जूम मीटिंग ली।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनावों के लिए नियुक्त सभी जिला प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारी इस जूम मीटिंग से जुड़े थे। कुमारी शैलजा ने सभी प्रमुख जिला एवं विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों से चुनावी तैयारियों तथा कांग्रेस की विजय यात्रा की गति के बारे में जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रभारियों से कहा कि अपने अपने प्रभार वाले जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में मुस्तैद होकर डटे रहें तथा हर गतिविधि की जानकारी प्रदेश मुख्यालय को भेजते रहें। उन्होंने जिला व विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों से कमियों एवं जरूरतों के बारे में भी पूछा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *