मौर्य के समक्ष फिर सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
जगदलपुर :- शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर जगदलपुर के अध्यक्ष सुशील मौर्य के समक्ष फिर सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।
युंका उपाध्यक्ष संदीप दास व जिला कांग्रेस के संयुक सचिव कृपाशंकर की उपस्थिति में सरदार वल्लभ भाई वार्ड के सैकड़ों युवाओं ने भूपेश बघेल सरकार की रीति नीति, जन कल्याणकारी योजनाओं व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया।शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत कर उन्हें कांग्रेस प्रवेश कराया। इस दौरान महामंत्री अभिषेक नायडू, शादाब अहमद, अभिषेक गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।
More Stories
दो मेडिकल स्टोर्स में मिला प्रतिबंधित दवाओं का स्टॉक, एक क्लीनिक भी सील
बकावंड। विकासखंड बकावंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुली में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध दवा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
डीएवी स्कूल प्रबंधन ने फीस के नाम पर रोकी टीसी
बकावंड। विकासखंड बकावंड में संचालित डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों के ट्रांसफर सर्टिफिकेट रोक दी गई हैं। बस शुल्क और अन्य...
करपावंड में बवाल मचवाने वाला भाजपाई सरपंच फरार, 14 आरोपी भेजे गए जेल
-अर्जुन झा-बकावंड। बीते शुक्रवार 19 जून को करपावंड में जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने के लिए गई राजस्व विभाग...
मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल खैरगुड़ा में सांसद का जनसंपर्क अभियान
बकावंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मधोता-2 खैरगुड़ा में...
वरिष्ठजनों, शिक्षाविदों एवं संतों के अनुभव समाज की अमूल्य धरोहर: मंत्री केदार कश्यप
नारायणपुर। विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत प्रदेश के वन, जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने...
ग्रामीणों पर एफआईआर से माहौल गर्म, लखेश्वर कश्यप ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
बकावंड। अनुभाग बकावंड के करपावंड की शासकीय भूमि की नापजोख के दौरान हुए विवाद के बाद एफआईआर दर्ज किए जाने...
