आईईडी की चपेट मे आने से ग्रामीण हुआ घायल, सीआरपीएफ के जवानों ने पहुंचाया अस्पताल
बीजापुर :- राज्य में चल रहे विधान सभा चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों को नुकसान पंहुचाने के उद्देश्य से माओवादियो ने मतदान केन्द्रों के आसपास आईईडी और स्पाईक लगाए गया था। जिसकी चपेट में आने से गोरगेपारा पुसनार निवासी लच्छु पुनेम के पैर मे गंभीर चोट आई। माओवादियो भय के चलते ग्रामीणो ने मतदान नही किया वहीं घायल ग्रामीण को अस्पताल भी नही ले कर गए।

इस घटना की सूचना सीआरपीएफ 85 बटालियन को मिलते ही सी 85 एव कोबरा 202 की संयुक्त टीम द्वारा 16 नवम्बर को गोरगा पारा पंहुच कर स्ट्रेचर के माध्यम पुसनार स्थित सीआरपीएफ केंप लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र गंगालूर पंहुचाया गया।
