रामपुरम में पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

भोपालपटनम :- शीतकालीन सत्र प्रारंभ होते ही युवाओं ने ग्राम क्रिकेट आयोजन की ओर रूख किया । जनपद पंचायत भोपालपटनम के अंतर्गत रामपुरम ग्राम मे “माँ समव्वा ,सारव्वा क्रिकेट क्लब रामपुरम मे पंचायत स्तरीय टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जा रहा है । इस आयोजन मुख्य अतिथि गिरिजा शंकर एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम-पटेल कामेश आत्राम का युवा खिलाड़ियों व्दारा पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया । जिसके पश्चात आर्शीवाद वचन स्वरूप गिरिजा शंकर तामडी ने कहा की खेल से मानसिक बौध्दिक शारिरिक विकास मे निखार आती हैं, अन्दरूनी क्षेत्र के युवाओं के अन्दर मे जितनी प्रतिभा है वह अनेक खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर खुद की प्रतिभा को बाहर निकाल कर स्वयं की पहचान स्थापित कर सकते हैं । इस दौरान गिरिजा शंकर द्वारा पूजा अर्चना कर फीता काटकर आयोजन का शुभारंभ किया गया।

आयोजन समिति अध्यक्ष जनगम सडवली ने कहा की-आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार समिति की ओर से प्रदत्त किया जा रहा है वहीं व्दितीय पुरस्कार गिरिजा शंकर तामडी की ओर से दिवंगत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की स्मृति में प्रदत्त किया जायगा ।आगे सडवली ने कहा-समय समय पर ग्राम व क्षेत्र के युवा खेलते हैं अच्छा प्रदर्शन कर ब्लॉक स्तरीय व जिला स्तर पर खेलने जाते हैं, खेल एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो युवाओं के मानसिक विकास के साथ साथ जिंदगी भी बना सकता है । इस अवसर पर रामचंद्रम भगत ,आत्रम जानी,
समिति के सदस्य गणेश गोटा ,दिनेश आत्रम,जनगम अशोक ,अरूण ,दिनेश ,साई ,सतीश ,दिलीप ,अरविंद ,रोहन ,राजू ,गोवर्धन ,शिवैया ,कामेश ,संदीप , मौजूद रहे। और खेल का आनंद उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *