भाजपा महिला मोर्चा ने किया मितानिनों का सम्मान


बस्तर :- मितानिन दिवस पर 23 नवंबर को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा ब्लॉक मुख्यालय बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान पर मितानिनों को सम्मानित किया गया।

नगर पंचायत बस्तर क्षेत्र में कार्यरत मितानिनों को भाजपा जिला महिला मोर्चा की महामंत्री कुसुम परिहार, आशा पाटिल, चमेली साहू, नरेंद्र जोशी द्वारा श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर व तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके कार्यों की सराहना करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को ग्राम व वार्ड स्तर पर पहुंचाने में मितानिनों के अथक योगदान पर उन्हें बधाई दी गई और इसी तरह बेहतर काम करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। मितानिनों द्वारा गांव-गांव जाकर दवाई वितरण और टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने में अथक मेहनत की सराहना की गई। इस दौरान ब्लॉक कोऑर्डिनेटर लवलीना जांगड़े व चंद्रकला कौशिक भी मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *