जादू टोना के शक में ग्रामीण की ह्त्या, आरोपियों ने कबुला जुर्म
बीजापुर :- जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र के वरदली के जंगल में 25/10/20230 को एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर थाना प्रभारी अपने दल के साथ घटना स्थल पहुँच कर शव को कब्जे मे लेते हुए पंचनामा पश्चात पी एम के लिए शव को भोपालपटनम अस्पताल भिजवाया । मृतक की पहचान गदामाली निवासी कुड़ियम मंगलू के रूप मे की गई थी।
शव के पी एम रिपोर्ट में मृतक की ह्त्या किये जाने का मामला प्रकाश मे आने के बाद मामले में अपराध कायम करते हुए विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर चिडेम हूंगा से कड़ी पूछ ताछ के बाद बताया कि मृतक के द्वारा जादू टोना किये जाने की वजह से मेरी पत्नी और भतीजे की मृत्यु हो गई थी। इसी शंका के आधार पर आरोपी चिढ़ेम हूंगा ने अपने चाचा चिडेम रामा एव बहनोई मेट्टा दिनेश के साथ मिलकर बाँस, डंडा, हाथ मुक्का एव नुकीले लकड़ी से चोट पंहुचा कर कुड़ियम मंगलू की ह्त्या करना स्वीकार किया।
घटना में शामिल चिढ़ेम हूंगा, पिता एर्रा उम्र 40 वर्ष, जाति मुरीया निवासी चंदनगिरी भोपालपटनम, चिढ़ेम रामा पिता कारे निवासी दमुर भोपालपटनम, मेट्टा दिनेश पिता कोरके चंदनगिरी , तीनो के खिलाफ थाना भोपाल पटनम में विधिवत कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया।
