खंड शिक्षा अधिकारी ने किया शालाओं का निरीक्षण, स्थिति सुधारने संस्था प्रमुखों को किया शो काज नोटिस जारी

भोपालपटनम :- जिला शिक्षा अधिकारी बी आर बघेल के मार्गदर्शन मे विकास खंड शिक्षा अधिकारी भोपालपटनम के द्वारा स्कूलों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है , दिनांक – 30.11.2023 को संकुल चेरपल्ली एवं दुधेड़ा संकुल के शालाओं का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी भोपालपट्नम ने विद्यार्थी उपस्थिति , बच्चों की शैक्षणिक स्तर, मध्याहन भोजन , शिक्षकों की अध्यापन की स्थिति , सरल कार्यक्रम , अर्ध वार्षिक परीक्षा की तैयारी एवं शिक्षकों की उपस्थिति पर निरीक्षण कर बेहत्तर स्थिति हेतु निर्देशित किया गया है । जिन संस्थाओ मे स्थिति ठीक नही पाया गया । उन संस्थाओ के संस्था प्रमुखो को नोटिस जारी किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *