समर्पित माओवादी छोटू कुरसम की हत्या में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

बीजापुर :- जिले के मनकेली में 23 दिसंबर 2023 को आत्मसमर्पित माओवादी किसन उर्फ़ छोटू कुरसम को उसके चाचा राजू कुरसम सहित 4-5 आरोपियों द्वारा अपहरण कर लिया था, जिसके बाद छोटू की हत्या कर शव को गोरना के पास सड़क पर फेंक दिया था। घटना के बाद से डीआरजी, बस्तर फाइटर और कोतवाली बीजापुर की संयुक्त पार्टी आरोपियों धर पकड़ के लिए लगातार अभियान चला रही थी, इसी अभियान के दौरान पुलिस की संयुक्त पार्टी ने घटना में शामिल विधि से संघर्षरत बालक सहित दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल किया है। इस घटना में शामिल गुड्डू कुरसम मुलवासी बचाव मंच का सदस्य था, साथ ही मुलवासी बचाओ मंच के 9पंचायतों का प्रमुख भी था ।

पकड़े गए आरोपियों से पूछ ताछ के दौरान बताया की उनके द्वारा गोरना -मनकेली क्षेत्र के आत्मसमर्पित माओवादियों की लगातार रेकी की जा रही थी, इसी रेकी के दौरान 23दिसम्बर 2023 को छोटू का अपहरण कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग अभियान चला रही है । घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, वहीं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *