28 दिसंबर को कांग्रेस का 138 वाँ स्थापना दिवस पर नागपुर में होगी कांग्रेस की विशाल रैली “है तैयार हम” – विक्रम मंडावी

बीजापुर :- ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 28 दिसंबर को नागपुर महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी विशाल रैली “हैं तैयार हम” का आयोजन करने जा रही है यह रैली 2024 लोकसभा चुनाव का आगाज है। राष्ट्रीय स्तर की इस रैली में देशभर के राष्ट्रीय नेतागण, पदाधिकारीगण और कार्यकर्तागण लाखो की संख्या में इस रैली में शामिल होंगे और छत्तीसगढ़ हर जिले से भी हजारो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे नागपुर की यह रैली देश की राजनीति में परिवर्तन का संखनाद होगी। उन्होंने आगे कहा कि यह रैली देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में केन्द्र की भाजपा सरकार की विफलता, संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्ता पर हमला के विरोध में आम आदमी की आवाज होगी।

विक्रम मंडावी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने स्थापना के समय 1885 से ही आम जनता के लिये जनता की आवाज बन कर संघर्ष कर रही है।देश के आजादी की लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने लड़ा देश की आजादी के बाद भारत कर नवनिर्माण में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान है।प्रेस वार्ता में विक्रम मंडावी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनसमस्याओं को लेकर मुखर है हम जनता की आवाज बने रहेंगे, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में बदलाव को लेकर “है तैयार हम”। इस दौरान ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, ज़िला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, युवा आयोग के सदस्य प्रवीण डोंगरे, अलवा मदनैया, ज्योति कुमार, राजेश जैन , मनोज अवलम, संतोष गुप्ता, महेश बेलसरिया, सालिक नागवंशी, रामूर्ति यालम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रेस वार्ता में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *