जिला स्तरीय क्रीड़ा स्पर्धा के समापन में पंहुचे मंत्री केदार कश्यप


बकावंड :- सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति का जिला स्तरीय खेलकूद एवं संस्कृति महोत्सव का आयोजन 9 से 11 जनवरी तक बकावंड ब्लॉक के सरस्वती शिशु मंदिर जैतगिरी में किया गया।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि वन मंत्री केदार कश्यप थे। अतिथि प्रदेश कार्यकारणी सदस्य डॉ. सुभाउ कश्यप, हेमंत पांडे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य, जिला महामंत्री वेदप्रकाश पांडे, स्नेहलता वैश्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित त्रिवेदी, मोहन जोशी, पुरूषोत्तम जोशी, मंडल महामंत्री दामोधर बघेल, सत्येन्द्र सिंह वैश्य,महेंद्र भोयर, खगेश्वर कर्मा व बंसत सिंह चंदेल थे। 400 छात्र छात्राओं ने इस खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और डांस भी दिखाया। विभिन्न स्थानों के छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।तोकापाल, शांतिनगर, जगदलपुर, लोहंडीगुड़ा, सोनारपाल, बस्तर, दरभा, केसरपाल, सालेमेटा, नगरनार, आड़ावाल, भानपुरी, जैबेल, करपावंड, तुरपुरा, बनियागांव, जैतगिरी आदि स्कूलों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *