सॉफ्टबॉल नेशनल चैंपियनशिप के लिए जूनियर टीम रवाना


बीजापुर :- बिहार के पटना में आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल चैंपियनशिप जो की 21 फरवरी से 25 फरवरी तक संपन्न होगी जिसमें प्रदेश के टीम 20 तारीख की सुबह रायपुर के रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी प्रदेश की टीम में बीजापुर जिले से बालिका वर्ग में रेणुका तेलाम चंद्रकला तेलम और विमल तेलम वहीं बालक वर्ग में राकेश कडती और सुशील कुडियम शामिल है वही प्रदेश की टीम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल है जिसमें रेणुका और विमला चीन में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किए थे राकेश और सुशील जापान में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किए थे सभी खिलाड़ी अभी हाल ही में हुए स्कूल नेशनल गेम्स में भी सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर चुके हैं।

वही बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी के सॉफ्टबॉल खेल में अब तक 9 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं जिला के कलेक्टर श्री अनुराग पांडे एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत रमेश नंदनवार जी ने टीम एवं खिलाडियों का उत्साह वर्धन एवं उज्वल भविष्य की कामना कि साथ में श्रम निरीक्षक और सॉफ्टबॉल के इंटरनेशनल कोच श्री सोपान कर्णेवार एवं सहायक कोच कृष्णा डोडी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *