बकावंड की राजनगर कॉलोनी में में कायम है अव्यवस्थाओं का राज


अर्जुन झा-
बकावंड। विकासखंड मुख्यालय बकावंड के राजनगर स्थित ब्लॉक कॉलोनी में बनाई गई नाली की दुर्गति हो गई है। यह कॉलोनी जनपद पंचायत कार्यालय से महज 20 मीटर की दूरी पर स्थित है।बीस मीटर के फासले पर यह स्थिति दीया तले अंधेरा को चरितार्थ कर रही है।

राजनगर कॉलोनी में मुख्यमंत्री ग्राम विकास योजना के तहत नाली का निर्माण कराया गया था। मुख्य मार्ग से छात्रावास तक नाली की हालत बहुत ही ज्यादा जर्जर हो चली है। नाली में जगह जगह दरारें पड़ने लगी हैं। वहीं कई स्थानों पर नाली टूट फूट चुकी है। यह नाली सड़क से लगकर बनाई गई है। रात के समय नाली के क्षतिग्रस्त हिस्से नजर नहीं आते और राह चलते लोग टकरा कर गिर पड़ते हैं। छात्रावास के महज 10 मीटर दूरी में कृषि विभाग का कार्यालय है। अधिकारी कर्मचारी दिनभर इसी मार्ग से आना जाना करते हैं। वहां की कच्ची है और धूल मिट्टी से भर गई है। वाहनों के गुजरने से धूल के गुबार उड़ते रहते हैं और राह चलते लोग धूल धुसरित हो जाते हैं। अधिकारी – कर्मचारी और आम नागरिक परेशान हैं। आज तक राज्य सरकार ने सुध नहीं ली है। अगर शासन ने सुध ली भी होगी, तो अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। विकासखंड मुख्यालय होने के बावजूद जनप्रतिनिधि भी यहां की इन समस्याओं को लेकर मूकदर्शक बने हुए हैं। नेता चुनाव प्रचार के दौरान बड़े-बड़े वादे करते हैं फिर वादे से मुकर जाते हैं। कुछ ऐसा ही राजनगर के साथ भी हुआ है। जनपद पंचायत के सीईओ भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *