मौजूदा भाजपा सरकार की आदिवासी क्षेत्र मे जनविरोधी नीतियों साम्राज्यवादी ताकतों व पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ सीपीआई करेगी संघर्ष -कमलेश झाड़ी

बीजापुर – विधान सभा चुनाव के लंबे समय बाद सीपीआई जिला कमेटी बीजापुर ने बैठक आहूत की जिसमें सभी पार्टी कार्यकर्ता ने मौजूदा सरकार के नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा ने 3100रू धान खरीदने का वादा किया था पर आज तक नही दिया वहीं आगे भाकपा जिला सचिव कामलेश झाड़ी ने कहा कि वर्तमान में जो भाजपा सरकार है वह टोटल एसटी, एससी, ओबीसी, विरोधी है खासकर आदिवासी क्षेत्र में भाजपा की सरकार बनने से जल जंगल जमीन, और अधिक खतरे में है, और आनेवाले दिनों में संघर्ष और अधिक बढ़ जाएगा जिसके लिए पुरे बस्तर में और बीजापुर में संघर्ष के लिए पार्टी को सुदृण रूप से तैयार रहना होगा ।

साथ ही सीपीआई जिला कमेटी बीजापुर इस प्रेस बयान के माध्यम से भाजपा के साय सरकार से मांग करती है की इस आदिवासी क्षेत्र में जितने भी सरकारी पदों में भर्ती हो उसमे स्थानियों को ही प्राथमिकता दिया जाए, वादे के मुताबिक धान का समर्थन मूल्य किसानों को दिया जाए, यहां के बनोपजों को समर्थन मूल्य पर सरकार खरीदे, संपूर्ण बस्तर में रोजगार के लिए पलायन हो रहे आदिवासियों को रोका जाए और उन्हे रोजगार मुहैय्या कराया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *