दस लाख की इनामी महिला माओवादी गिरफ्तार, किसान आदिवासी मजदूर संगठन की थी अध्यक्ष

बीजापुर :- जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान 2मार्च 2024 को थाना पामेड़ से जिला बल, कोबरा 204 और सीआरपीएफ 151 बटालियन की संयुक्त पार्टी माओवादी विरोधी अभियान पर जारपल्ली, एमपुर की ओर निकली हुई थी। इसी अभियान के दौरान जवानों की संयुक्त पार्टी ने जारपल्ली के जंगल से पामेड़ एरिया कमेटी के अंतर्गत कमलापुर kAMS अध्यक्ष रामबाई पिता लच्छा कटटम निवासी कमलापुर थाना उसूर जिला बीजापुर को पकड़ने में सफलता हासिल किया हैँ।

गिरफ्तार महिला माओवादी के पास से कुकर बम, जिलेटीन राड, कर्डेक्स वायर और तकॉक के संबंध में पाम्पलेट बरामद किया गया। पकड़े गए महिला माओवादी के विरुद्ध थाना पामेड़ में विफोटक पदार्थ अधिनियम एवं छ. ग. विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *