ग्रामीणों ने की तालाब के कैनाल और स्लुपगेट मरम्मत की मांग
बीजापुर :- जिले के मद्देड़ के ग्रामीणों ने जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मिच्चा मुतैया के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंच कर कलेक्टर और कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग को सिंचित तालाब के कैनाल और स्लुपगेट की मरम्मत करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
इस संबंध में जनपद उपाध्यक्ष मिच्चा मुतैया ने बताया कि अतिवृष्टि होने के कारण मद्देड़ स्थित सिंचित तालाब का केनाल तथा स्लुपगेट छतिग्रस्त हो चूका है. जिसके कारण तालाब का पानी किसानो के खेतों तक नही पहुंच नही पा रहा है। जिससे क्षेत्र के किसान काफ़ी परेशान हैं।किसान लगातार इस समस्या से शासन प्रशासन को अवगत कराते आ रहे हैं, इसके बावजूद समस्या का समाधान नही हो पा रहा हैं। किसानो को पानी नही मिलने से उनके फ़सल सुख जाते हैं जिससे उन्हें क़ृषि ऋण पटाने में भी काफ़ी दिक्क़त होती हैं।
