विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर दो हार्डकोर माओवादीयों सहित तीन माओवादीयों ने पुलिस के समक्ष किया समर्पण
बीजापुर :- जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के दौरान डीआरजी, बस्तर फाइटर एवं केरिपु 85 वीं वाहिनी के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासों से व छत्तीसगढ़ शासन की पूनर्वास नीति से प्रभावित होकर PLGA कम्पनी नं 02 के प्लाटून नं 01सदस्य एवं दक्षिण बस्तर डिवीजन अनर्गत CRC प्लाटून 01 के सदस्य सहित 03 माओवादीयों ने दिनांक 9अगस्त को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, कमाडेंट 85 वाहिनी सुनील कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आप्स वैभव बैंकर, DSP आप्स सुदीप सरकार DSP DRG विपिन साहू के समक्ष माओवादीयों के विकास विरोधी, खोखली विचारधारा, भेदभाव, उपेक्षा प्रताड़ना से तंग आकर आत्म समर्पण किया हैं।
आत्म समर्पण करने वालों में रमेश पिता फरसा सुकलू उम्र 24 वर्ष, PLGA कम्पनी नं 02 प्लाटून नं 01 सदस्य, दूसरा मनकी मड़वी उर्फ़ सरिता पिता सोमा मड़वी उम्र 22 वर्ष दक्षिण बस्तर डिवीजन अंतर्गत CRC कम्पनी प्लाटून नं 01 सदस्य शामिल हैं। दोनों पर 08-08 लाख रूपये का ईनाम घोषित था। वहीं तीसरा माओवादी लक्ष्मण पोटम उर्फ़ मुरा पिता बुधराम पोटम उम्र 22 वर्ष RPC मिलिशिया पलकटून ‘सी’ सेक्सन डिप्टी कमांडर ने भी समर्पण किया हैं। समर्पित माओवादी 1 अप्रेल 2024 में कोरचोली -नेड्रा के जंगलों में हुए पुलिस मुठभेड़ की घटना और 2मई 2024 में पीड़िया के जंगलों में हुए मुठभेड़ की घटना में शामिल रहे।
समर्पित सभी माओवादीयों को उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पूनर्वास नीति के तहत 25000-25000/- रूपये नगद राशि प्रदाय किया गया।
