ग्वालों के भेष में छात्राओं ने लूटी दही हांडी
बकावंड :- कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे जिलेभर मे धूमधाम से मनाया गया।ब्लॉक मुख्यालय बकावंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में छात्राओं ने राधा, कृष्ण और ग्वालों के भेष धारण कर में दही हांडी लूटी। यहां पूरे उल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया। छात्राओं ने श्रीकृष्ण के जीवन का सुंदर चित्रण किया एवं साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुंदर नृत्य भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर दही मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। छात्राएं ही कृष्ण, छात्राएं ही राधा और छात्राएं ही गवाल बाल व बालाएं बनकर सामने आईं। कार्यक्रम में हॉस्टल अधीक्षिका के साथ- साथ समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
More Stories
छोटे देवड़ा के बीजागुड़ा पारा में कीचड़ से ग्रामीण परेशान
बकावंड। ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा के आश्रित ग्राम बीजागुड़ा पारा में कीचड़ की वजह से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो...
शिलालेख पर सियासत तेज, महिला मोर्चा अध्यक्ष खेमेश्वरी कश्यप ने विधायक बघेल पर साधा निशाना
बकावंड। विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा में हुए दो भूमिपूजन के शिलापट्टों ने अब राजनीतिक बहस छेड़ दी...
शिक्षा और गांव के विकास के लिए सरपंच सरपंच संतोष कुमार कश्यप का अनूठा समर्पण
-अर्जुन झा-बकावंड। आज जहां ज्यादातर सरपंच ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और गांवों का विकास करना छोड़ अवैध कमाई...
सरस्वती साइकिल योजना के तहत बस्तर सांसद ने छात्राओं को किया निःशुल्क साइकिल वितरण
बकावंड :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुरेनार में बस्तर सांसद महेश कश्यप के कर कमलो से 28 बालिकाओं को सरस्वती...
रहस्यमयी है मैलबेड़ा का घना जंगल, 15 किमी के दायरे में हैं कुल्लू फल और दुर्लभ जानवर
बकावंड। आधुनिकता की चकाचौंध से दूर, बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक के अंतर्गत आने वाला मैलबेड़ा गांव आज भी प्रकृति...
तुरपुरा में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, श्रीकृष्ण के रूप में नजर आए उत्कर्ष
बस्तर। बस्तर विकास खंड के ग्राम तुरपुरा में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया।...
