सर्चिंग ड्यूटी पर निकले एएसआई कि सड़क दुर्घटना में मौत, आरक्षक घायल
बीजापुर :- जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र में गस्त सर्चिंग पर दो पहिया वाहन पर निकले डी आरजी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक कि सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है, वहीं एक आरक्षक घायल हो गया है, जिसका उपचार मेकाज में चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सहायक उप निरीक्षक तेलम चमरू उम्र 39 वर्ष 28 अगस्त 2024 की रात दुपहिया वाहन से मिरतुर थाना क्षेत्र में गस्त सर्चिंग के लिए निकले हुए ठे इसी दौरान ग्राम बेचापाल के पास दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में सहायक उप निरीक्षक और साथ में बैठा जवान उदय कुमार पटवा गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल दोनों जवानों को साथी जवानों द्वारा उपचार के लिए दंतेवाड़ा jila अस्पताल ले जाया गया जहाँ उपचार के दौरान सहायक उप निरीक्षक तेलम चमरू की मौत हो गई। जिसके बाद घायल आरक्षक उदय कुमार को बेहतर उपचार के लिए मेकाज के लिए रिफर कर दिया गया जहाँ उपचार जारी है।
दुर्घटना में मृतक सहायक उप निरीक्षक का शव दंतेवाड़ा से बीजापुर के लिए रवाना किया गया है, जहाँ गॉड ऑफ़ ऑनर के बाद शव को गृह ग्राम के लिए रवाना किया जायगा।
