काँग्रेस कार्यकर्ताओ पर हुए लाठी चार्ज और एफआईआर के विरोध में काँग्रेस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और ग्रह मंत्री का किया पुतला दहन
बीजापुर:-प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने भिलाई-दुर्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सरकार के इशारे पर हुए लाठी चार्ज और जबरन FIR के विरोध में जिला मुख्यालय बीजापुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया है।

किया है। के तत्वाधान में भिलाई दुर्ग में काँग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज किये जाने व एफआईआर किये जाने विरोध में आज
जिला मुख्यालय बीजापुर के काँग्रेस भवन के सामने पुतला दहन के पश्चात बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि प्रदेश के मुखन्त्री व प्रदेश के ग्रह मंत्री का विरोध स्वरूप पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन के पश्चात क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी ने मीडिया को बताया कि कुछ दिनों पूर्व में दुर्ग पुलिस द्वारा काँग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर जोकि शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे,उन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के ऊपर बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज किया गया,और पूर्व मुखन्त्री काँग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के काफिले को रोककर वँहा पर दुर्व्यवहार किया गया,पूर्व मुख्यमंत्री के साथ सुरक्षाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया,कांग्रेसियों के खिलाफ जिस तरीके से एफआईआर दर्ज हुआ और उन्हें जेल भेजा गया,के विरोध में आज प्रदेश काँग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश के ग्रह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन विरोध स्वरूप किया गया,
विधायक विक्रम ने आगे कहा कि हम इस पुतला दहन कार्यक्रम के माध्यम से सरकार से मांग करते है कि बदले की भावना से कांग्रेसियों को जेल भेजना, उनके ऊपर एफआईआर दर्ज करना तत्काल बंद करे,
अन्यथा आने वाले दिनों में कांग्रेसजन मिलकर सड़क की लड़ाई लड़ेंगे और उग्र रूप में अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।
आज के पुतला दहन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम,जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम,जिला पंचायत सदस्य बसन्त राव ताटी,जनपद अध्यक्ष भैरमगढ़ दशरथ कुंजाम,जिला पंचायत सदस्य श्रीमति पार्वती कश्यप, जिला पंचायत सदस्या श्रीमती सन्त कुमारी मण्डावी,नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया,नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर,पार्षद प्रवीण डोंगरे,वल्वा मैदनैया,नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता,सह प्रवक्ता सालिक नागवंशी,युवा काँग्रेस मनोज अवलम,जिला काँग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुनील उद्दे,पुरुषोत्तम खत्री, सह प्रवक्ता प्रवीण उद्दे,पार्षद कविता यादव, पार्षद लक्ष्मण कड़ती,पार्षद अरुण वासम,युवा काँग्रेस एजाज खान,महिला काँग्रेस गीता कमल,संजना चौहान,सपना दुम्पा,सकीना बानो,सहित भारी संख्या में काँग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
