भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ भोपालपटनम में युवा कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली

बीजापुर:-विगत दिनों भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव की हुई गिरफ़्तारी के विरोध में भोपालपटनम युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया है। युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा सरकार प्रदेश में बदले की भावना से काम कर रही है। और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को षड्यंत्र पूर्वक गिरफ्तारियां कर रही है जो कि निंदनीय है भाजपा को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है इसलिए कांग्रेस के नेताओं को अवैधानिक तरीक़े से गिरफ़्तार कर जेल में डाला जा रहा है मशाल रैली के दौरान युवा कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष कामेश मोरला, संतोष बोरे उपाध्यक्ष नगर पंचायत भोपालपटनम, सालिक नागवंशी महामंत्री भोपालपटनम, वल्वा मदनैया वरिष्ठ नेता, अनिश सेवादल, विजार खान,शेख रज्जाक, रवि पेरमल, नीरज सोनरकर,मिच्चा सम्मैया,मडे अशोक, बिच्मैया मिच्चा, अशोक करतम, श्रीनिवास पीरला, रितेश आलम, संजय झाड़ी, समेश्वर बीरा, एवं युवा कांग्रेस के कार्यकता गण मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *