बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर छत्तीसगढ़ बंद का व्यापारियों ने किया समर्थन
बीजापुर:-छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था और कवर्धा में पुलिस की बर्बरता प्रशांत साहू की हत्या की जांच की मांग को लेकर शनिवार 21 सितंबर को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया जिसे बीजापुर के व्यापारियों ने अपनी प्रतिष्ठान बंद रख पूर्ण समर्थन प्रदान किया।

जिला कांग्रेस कमेटी और क्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी द्वारा बंद को लेकर लिखित आवेदन व्यापारी संघ बीजापुर को शुक्रवार को दिया गया,और बंद के लिए व्यापारियों से समर्थन मांगा गया था, जिसका समर्थन करते बीजापुर के व्यापारियों ने शनिवार सुबह से ही स्वस्फूर्त अपनी दुकानें बंद रखी।
इसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर,ए आईसीसी मेम्बर व जिला पंचायत सदस्या श्रीमती नीना रावतिया उद्दे,जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम,नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया,नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर,वरिष्ठ कांग्रेसी वेणुगोपाल राव,वरिष्ठ कांग्रेसी इम्तियाज खान,पार्षद प्रवीण डोंगरे,महामंत्री व पार्षद जितेंद्र हेमला,पार्षद लक्ष्मण कड़ती,पार्षद साहिल तिग्गा,नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता,श्यामू गुप्ता,एजाज खान,अशोक राठी,बाबूलाल राठी,एंव अन्य उपस्थित रहे।
