नगर पंचायत भैरमगढ़ में 4 जनवरी तथा भोपालपटनम में 5 जनवरी को होगा प्रथम सम्मेलन

अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का होगा निर्वाचन

प्रथम सम्मिलन हेतु पीठासीन अधकारी नियुक्त

बीजापुर :- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार कटारा द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 के तहत जिले के नगर पंचायत भैरमगढ़ तथा नगर पंचायत भोपालपटनम में प्रथम सम्मिलन आयोजन कराये जाने हेतु पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रथम सम्मिलन के दौरान सम्बन्धित नगर पंचायतों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न होगा। जिसके तहत नगर पंचायत भैरमगढ़ में 4 जनवरी 2022 को मध्यान्ह 12 बजे पीठासीन अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी भैरमगढ़ एआर राणा प्रथम सम्मिलन की अध्यक्षता करेंगे। वहीं नगर पंचायत भोपालपटनम में 5 जनवरी 2022 को मध्यान्ह 12 बजे पीठासीन अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी भोपालपटनम हेमेन्द्र भूआर्य प्रथम सम्मिलन की अध्यक्षता करेंगे। उक्त निर्धारित तिथि को प्रथम सम्मिलन आयोजन के लिए सम्बन्धित मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा पीठासीन अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से प्रत्येक निर्वाचित पार्षद को सूचना पत्र जारी किया जायेगा। पीठासीन अधिकारी के द्वारा प्रथम सम्मिलन की कार्यवाही विवरण तैयार किया जायेगा और उसकी एक प्रति एवं अन्य सुसंगत अभिलेख जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *