छः लाख पैतालीस हजार की लागत से नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का नीना रावतिया उद्दे ने किया लोकार्पण, पांच लाख की लागत से बनने वाली सड़क का किया भूमिपूजन

बीजापुर :- 31 दिसंबर 2021 को यादगार बनाते हुए बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की सदस्य एवं ज़िला पंचायत सदस्य नीना रावतीया उद्दे ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौग़ात देते हुए छ लाख पैतालीस हजार की लागत से नवनिर्मित आंगनबाड़ी बिल्डिंग का लोकार्पण व अपने निधि से 5 लाख की सौगात देते हुए मलगोड़ा से पेरमापारा को जोड़ने वाली 500 मीटर मुरमीकरण सड़क का भूमिपूजन किया। इस भवन के साथ साथ सड़क के बनने से पारा वासियो को बारिश में निजात मिलेगी तथा धनोरा पंचायत के आश्रित ग्राम मलगोड़ा के बच्चों को अपने पारा में ही शिक्षा मिलेगी। भवन के लोकार्पण पश्चात नीना रावतीया उद्दे ने कहा कि “राज्य में जब से कांग्रेस की सरकार व बीजापुर में विधायक विक्रम शाह मण्डावी के बनने के बाद लगातार सम्पूर्ण ज़िले में विकास किया जा रहा। ग्रामीणों की जो भी मूलभूत समस्यायें है उन समस्याओँ को हम मिलकर पूरा करेंगे। साल के अंतिम दिन ग्रामीणों के बीच पहुंचकर बीतते साल को विदाई देते हुए आने वाले नववर्ष की समस्त ग्रामवासियों को बधाई भी दी।

इस दौरान ज़िला पंचायत सदस्य सन्तकुमारी मण्डावी, सरपँच हरिहर साहनी, सरपंच पापनपल विजय कुड़ियाम, उपसरपंच विजय तम्बोली , मुखिया गंगा दादा, पुजारी पोरिया तेलम, पंच धनीराम बाकडे, पोट्टी राम पोंदी, तमल सिंह, गुरुवती हपका, कृष्णा मांझी, पटवारी सुमन शर्मा, सचिव संदीप दुर्गम, ज़िला कांग्रेस कमेटी के सहप्रवक्ता प्रवीण उद्दे के साथ बड़ी संख्या में ग्राम के ग्रामीण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *