!21वीं सीनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नारायणपुर को मिले एक स्वर्ण दो रजत व एक कांस्य पदक

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 21वीं स्टेट सीनियर पुरुष महिला 2025 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम कोटा रायपुर में हुआ। समारोह खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा. के मुख्य आतिथ्य, छग एथलेटिक्स संघ के चैयरमैन जीएस बाम्बरा, छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र आहूजा, आयोजन समिति अध्यक्ष सौरभ लूनिया, परमिंदर सिंह एजीएम भिलाई इस्पात सयंत्र, सह सचिव रविशंकर धनकर, खेल विभाग के वरिष्ठ प्रशिक्षक टी निंगराज रेड्डी, गौतम गोलछा, रितिका यादव, आदित्य सिंह के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
आयोजन में प्रदेश के सभी जिलों से लगभग 300 से अधिक खिलाड़ी एवं 60 से अधिक कोच मैनेजर ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दी। मुख्य अतिथि टंकराम वर्मा ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना एवं अनुशासन से जीवन में आगे बढ़ने की बात कही। वहीं छत्तीसगढ़ शासन खेल विभाग द्वारा खेल एवं खिलाड़ी हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया।

छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन को हर संभव सहयोग करने की बात कही। श्री वर्मा ने पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्टेट चैंपियनशिप के अंतिम दिन 100 मी पुरुष, 400 मी पुरुष, 400 मी महिला, 1500 मी पुरुष, लांग जंप पुरुष, 5000 मी पुरुष, 5000 महिला, 200 महिला, 1500 महिला, जेवलिन थ्रो पुरुष, स्टिपल चेस पुरुष, रिले रेस 4×100 मी पुरुष, डिसकस थ्रो महिला, हैमर थ्रो पुरुष, 200 मी पुरुष, 800 मी महिला, 800 मी पुरुष, रेस वाक 20000 मी, डिसकस थ्रो पुरुष, डेकथेर्लोन पुरुष, शॉटपुट पुरुष, ट्रिपल जंप पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता संपन्न हुई। दुर्ग जिला ओवरआल चैंपियन रहा। रायपुर टीम रनर अप एवं धमतरी टीम सेकंड रनर अप रही। यह जानकारी आशीष जायसवाल टूर्नामेंट कोर्डिनेटर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *