जायसवाल समाज ने एसडीएम कार्यालय प्रांगण में किया पौधरोपण
दल्लीराजहरा। जायसवाल समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एसडीएम कार्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया। जायसवाल समाज के संगठन मंत्री श्याम जायसवाल ने बताया कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत समाज द्वारा छायादार व फलदार पौधों का रोपण एसडीएम कार्यालय प्रांगण के खाली स्थानों पर किया गया।
ये पौधे भविष्य में वृक्ष बन कर लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन के साथ ही छाया व फल भी प्रदान करेंगे। वृक्षारोपण में समाज के अध्यक्ष सुरेश जायसवाल संगठन मंत्री श्याम जायसवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील जायसवाल, राजा जायसवाल, छोटेलाल जायसवाल, अमित जायसवाल, सन्नी जायसवाल युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमर जायसवाल, मुकेश जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
