खाद-बीज की किल्लत को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

भोपालपटनम। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोपालपटनम द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन बीजापुर विधायक एवं कांग्रेस प्रभारी विक्रम मंडावी के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में लगातार जारी खाद-बीज की समस्या को लेकर शासन का ध्यान आकृष्ट कराना था।
धरना उपरांत कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने भोपालपटनम एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी, कामेश्वर गौतम, रिंकी, निर्मला मरपल्ली, रमेश पामभोई, वल्वा मदनैया, नगर के पार्षद एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध नहीं कराया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *