डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा

भोपालपटनम। राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रतीक, प्रखर राष्ट्रवादी, महान शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर बीजापुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय अटल सदन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग की उपस्थिति में डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित जनों ने उनके राष्ट्रहित में किए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र नमन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संजय लुंकड़ जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता सेवाराम भूत, मंडल अध्यक्ष अशोक राव अन्य जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में डॉ. मुखर्जी के विचारों और बलिदान को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, शिक्षा और वैचारिक दृढ़ता का प्रतीक है। उनका बलिदान हमें प्रेरणा देता है कि हम भारत की एकता और अखंडता के लिए सदैव समर्पित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *