हाई स्कूल में वित्तीय साक्षरता कैंप

जगदलपुर। समर्पित संस्था द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोग से वित्तीय साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल बस्तर में भी शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बैंक खाता धारकों को उनके अधिकारों एवं उनके हितार्थ वित्तीय साक्षरता के माध्यम से योजनाओं के प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी प्रचार्य बीएस रामकुमार व शिक्षक अनिल जैन व अन्य शिक्षक उपस्तिथ रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वित्तीय साक्षरता अति आवश्यक है। उन्होंने कैंप आयोजन के लिए समर्पित संस्था व भारतीय रिजर्व बैंक को धन्यवाद दिया। विस्तृत जानकारी देते हुए समर्पित संस्था के बस्तर संभागीय अधिकारी कातिक राम बांधेकर व रिजर्व बैंक के एलडीओ नवीन तिवारी ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक से जुडे खाता धारकों के सामने आने वाली विभिन्न परेशानियों को देखते हुए उन्हें जागरुक करने के लिये वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि खाता धारक अपने अधिकार और वित्तीय शिक्षा के प्रति अज्ञानता के कारण ही लगातार चिटफंड कंपनी, ऑनलाइन शाॅपिंग, दूरभाष में एटीएम की जानकारी आदि माध्यमों से ठगी का शिकार हो रहे हैं। इन सभी को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कैंप में स्कूल के प्रचार्य, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। वित्तीय साक्षरता का प्रसार जमीनी स्तर पर किया गया। कैंप में उपस्थित बैंक प्रतिनिधियों व मास्टर ट्रेनर नवीन तिवारी व कातिक राम बांधेकर ने बैंक खाता खुलवाने, उसका संचालन, बचत योजना, वित्त प्रबंधन, केवायसी प्रक्रिया, बैंक ऋण, ऋण संबंधित उपभोक्ताओं के अधिकार, जमाकर्ताओं के अधिकार, बैंकिंग लोकपाल, चिटफंड कंपनियों, नान बैंकिंग फाइनेंस कंपनी आदि की विस्तृत जानकारी मौजूद लोगों को दी। इस कैंप को सफल बनाने में संस्था की समन्वयक सुनीता अहिरवार, सपना पटेल, अयला बघेल आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *