घाटलोहंगा में स्काउट्स एवं गाइडस् ने किया पौधारोपण
जगदलपुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक शाला घाटलोहंगा में भारत स्काउट्स एवं गाइडस् जिला संघ बस्तर द्वारा आज वृहद पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स गाइडस् एवं जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डे, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, सुरेश गुप्ता, राणा घोस, संग्राम सिंह राणा, अध्यक्ष जनपद पंचायत बस्तर संतोष बघेल, सरपंच घाटलोहंगा दिव्या भद्रे, उप सरपंच यमुना प्रसाद तिवारी, जनपद सदस्य गजेंद्र ठाकुर, बस्तर कलेक्टर हरीस एस., जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुशील तिवारी, सुधा परमार, मीरा हिरवानी, जिला सचिव लिलेश देवांगन, डीओसी दसरुराम यादव आदि उपस्थित रहे।
