21 को धरना प्रदर्शन करेंगे सरपंच
किलेपाल। बास्तानार मुख्यालय बड़े किलेपाल के सरपंचों द्वारा आज बास्तानार तहसीलदार और जनपद सीईओ को ज्ञापन सौपा गया, जिसमें 21 जुलाई सोमवार को धरना प्रदर्शन करने की सूचना दी गई है। सरपंचों का कहना है कि अभी कुछ निर्माण कार्यों का पैसा नहीं आ रहा है। साथ ही पंचायत में कुछ कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिसे कुछ नेताओं द्वारा उन्हीं लोग को देने का बात कही जा रही हैm हालांकि सरपंचों ने किसी का नाम नहीं लिया है, मगर सरपंच इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं।यह कह रहे हैं कि हमारे पंचायत का जो अधिकार है उसे भी अगर हमें नहीं करने दिया जाएगा और सभी ठेकेदार को व अन्य व्यक्तियों को दे दिया जाएगा तो इससे अच्छा टेंडर में ही यह काम भेज देना चाहिए। पंचायत में फिर क्यों भेजा जा रहा है कलम हमारा फंस रहा है और अन्य लोग काम करके और चले जाएंगे, कई कामों में इस प्रकार से सरपंच फंस जाते हैं इसलिए 21 तारीख को धरना प्रदर्शन करने की सूचना तहसीलदार और सीईओ को दे दी गई है।
