ग्राम पंचायत कुंडगुड़ा मधोता 02 में ग्राम सभा का आयोजन

बस्तर। बस्तर ब्लाक के ग्राम पंचायत कुंडगुड़ा मधोता 02 में ग्राम सभा में ग्राम विकास योजनाओं की समीक्षा, आय-व्यय का ब्यौरा, और स्थानीय समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई।जिसमें सरपंच ईस्पर मंडावी ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने और ग्राम विकास में सक्रिय भाग लेने का आह्वान किया।

ग्राम पंचायत ने आगामी विकास कार्यों के लिए विस्तृत योजना तैयार करने का निर्णय लिया, जिसमें जल संचयन, सड़क निर्माण, और स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ग्रामवासियों ने भी अपने विचार और सुझाव रखे और एकमत से निर्णय लिया कि प्रस्तावित विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

ग्राम सभा की बैठक ने ग्रामवासियों में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया और उन्हें अपने गांव के विकास में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
ग्राम सभा के समापन के बाद, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास में आम और अमरूद के पेड़ लगाए गए। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पेड़ लगाने के महत्व पर चर्चा की। पेड़ लगाने से न केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचता है, बल्कि ग्रामवासियों को भी सीधे लाभ मिलता है।
इस अवसर पर उपसरपंच सामबती ठाकुर, सचिव ललित बघेल, सीएसी कृष्णा सिंह ठाकुर, कृषि विस्तार अधिकारी बसंत टोप्पो, शिक्षक लोकेश यदु, चैतन भूआर्य, चुम्मन सिंह ठाकुर, ग्राम पटेल उर्धश्वर ठाकुर, कोटवार श्यामलाल मंडावी, पंचगण और ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *