मांदर गांव के बाढ़ पीड़ितों का दर्द साझा किया हल्बा समाज ने
लोहंडीगुड़ा। विकासखंड लोहंडी गुड़ा के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को हल्बा समाज का बड़ा संबल मिला है। समाज के लोगों ने गांव में जाकर पीड़ितों का दुख दर्द साझा किया।
बीते दिनों हुई अति भारी वर्षा के कारण ब्लॉक लोहंडीगुड़ा की ग्राम पंचायत मांदर में भारी बाढ़ आई थी। बाढ़ ने गांव में जमकर तबाही मचाई थी।सभी ग्रामीणों को बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा था। 14 सितंबर को गढ़ बड़ांजी आदिवासी हल्बा समाज 18 गढ़ महासभा मुख्यालय बड़े डोंगर के प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ितों के घरों में जाकर उनका दुःख दर्द सुना और उन्हें सांत्वना दी। आर्थिक मदद करते हुए 31 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की एवं उनका हर सम्भव साथ देने की बात कही। लोकनाथ गागड़ा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हल्बा समाज 18 गढ़ महासभा ने बाढ़ पीड़ितों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यह प्रकृति का एक विकराल रूप था जो आया और अपने साथ हमारी धन संपति, घर बार को बहा कर ले गया। ऐसी बाढ़ इस क्षेत्र में पहले कभी नहीं आई थी। हल्बा समाज की ओर से सभी लोगों ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हालचाल जाना उन्हें हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर ग्राम मांदर के जनपद सदस्य मंगतू कश्यप, लोकनाथ गागड़ा, श्रीधर बाकड़ा, रूपेंद्र मांझी, नरेंद्र बाकड़ा, विश्वनाथ देहारी, भागीरथी बाकड़ा, निरंजन गागड़ा, बुधसन मांझी, दिगपाल बाकड़ा, टेमनाथ शार्दूल, मंगल देहारी, धर्मेंद्र बाकड़ा, भदरु खिरसान,
विजय कुमार राणा, माधव मांझी, पूरन राणा, भुवनेश्वर कराटी, खगेश्वर खिरसान एवं मांदर के ग्रामीण उपस्थित थे।
