सेनेटरी पैड के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से रकम उगाही करने वाला गिरोह सक्रिय



बकावंड विकासखंड में सुशासन सरकार को बदनाम करने और ग्रामीण महिलाओं को सेनिटेरी पैड देने के नाम अवैध उगाही की जा रही है।
ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन आर्गेनाइजेशन नामक एक तथाकथित एनजीओ के लोगों द्वारा बकावंड विकासखंड के गांवों में महिलाओं और युवतियों को जीवन भर सेनिटेरी पैड उपलब्ध कराने के नाम पर रुपयों की उगाही की जा रही है। महिलाओं को रोजगार देने का झांसा भी दिया जा रहा है। अब बस्तर पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से ऐसे तत्वों के झांसे में न आने की अपील की है। पुलिस ने ग्रामवासियों के नाम अपील जारी कर कहा है कि कुछ लोग “प्यारी बहना संजीवनी योजना” के नाम पर घर-घर जाकर सेनेटरी पैड की सौगात के नाम से राशि वसूलने का प्रयास कर रहे हैं। यह योजना सरकारी नहीं है और न ही ग्राम पंचायत द्वारा स्वीकृत है। अतः सभी ग्रामवासी ऐसे व्यक्तियों से सावधान रहें, उन्हें आधार कार्ड, बैंक पासबुक जैसे दस्तावेज और राशि न दें, उनकी पहचान एवं अनुमति-पत्र की जांच अवश्य करें और कोई संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत ग्राम पंचायत, कोटवार या नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल 112 को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *