सरस्वती साइकिल योजना के तहत बस्तर सांसद ने छात्राओं को किया निःशुल्क साइकिल वितरण
बकावंड :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुरेनार में बस्तर सांसद महेश कश्यप के कर कमलो से 28 बालिकाओं को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत निशुल्क साइकिल वितरण किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि सरकार में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आप जनता से सुलभता से मिल पा रहा है शासन के निशुल्क पाठ्यक पुस्तक वितरण योजनाओं निशुल्क गणेश वितरण योजना आदि के कारण आज गरीब तबके के परिवारों के बच्चों का जुड़ाव स्कूलों से हुआ है और ड्रॉप आउट की दर में कमी आई है इस दौरान शासकीय उ मा विद्यालय तुरेनार के 28 छात्राओं को सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत निशुल्क साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम संचालन व्याख्याता सरिता यादव एवं संगीता वर्मा ने किया ।इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष पदनाम नाग ,जनपद उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप ,ग्राम पंचायत सरपंच तुरेनार कुमारी हेमवती कश्यप, बालमती नागे,संपत कश्यप, सुमन कश्यप सहायक खंड शिक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता सर, संपत कश्यप ,सुमन कश्यप, बालमती नागेश ,प्रभारी प्राचार्य श्रीमती सुनीता जैन , विद्या वती सिंह,रूपेश चौहान, प्रवीण श्रीवास्तव, यू सुजाता पटनायक, पूजा सिन्हा,प्रियंका भगत ,संगीता बघेल, अब्दुल आसिफ खान , वी आनंद कुमार, विकास मंडल ,ईश्वर सेठिया ,दयाराम डोंगरे ,किशन तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जन और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे
