स्कूल 3 बजे बंद कर रफू चक्कर हो जाते हैं शिक्षक


बकावंड। विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत चौंकनार के आश्रित ग्राम बांग्लाडोंकरी की प्राथमिक शाला, उच्च माध्यमिक शाला के शिक्षक नदारत रहते हैं। स्कूल खुलने का समय सुबह 10 बजे और बंद होने का समय शाम 4.30 बजे है, लेकिन बांग्लाडोंगरी के शिक्षक अपरान्ह 3 बजे ही स्कूल में ताला लगाकर नौ दो ग्यारह हो जाते हैं। यहां के शिक्षक छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ा कर रहे हैं। इस मामले में बांग्ला डोगरी के सीएसई का कहना है कि इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। अगर स्कूल 3 बजे ही बंद कर दिया जाता है, तो संबंधित शिक्षकों पर करवाई की जाएगी।

शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
स्कूलों में टाइमिंग और अध्यापन को लेकर लापरवाही हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।
चंद्रशेखर यादव,
बीईओ, बकावंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *