“बस्तर से दिल्ली तक गूंजा युवा हुंकार – NSUI के परवेश (PK) ने टीम संग संसद घेराव में दिखाई ताकत”

बस्तर। NSUI छात्र संगठन के युवा उभरते नेता परवेश (उर्फ PK) ने अपनी टीम के साथ देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित संसद घेराव कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर, जगदलपुर यूनिवर्सिटी अध्यक्ष पंकज कुमार केवट के नेतृत्व में आयोजित युवा कांग्रेस के “हल्ला बोल” कार्यक्रम में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सिंह बीसेन ने बस्तर जिले के युवा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का संकल्प लिया। उनके विचारों और व्यवहार से प्रभावित होकर अनेक युवा नेताओं ने संगठन को मजबूत करने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने यह भी संकल्प लिया कि आने वाले समय में वे हर घर, हर गली तक पहुंचकर भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे।
युवा नेता परवेश (उर्फ PK) ने कहा कि वे संगठन के हर कार्य को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने बताया कि वे एक जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने गांव से निकलकर छात्र राजनीति में अपनी पहचान बनाई है। युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ है और वे अपने सरल स्वभाव एवं बड़ों के सम्मान के लिए जाने जाते हैं।
महज 23 वर्ष की आयु में परवेश (PK) ने बस्तर संभाग में अपनी अलग पहचान बना ली है और वे यूनिवर्सिटी अध्यक्ष पंकज कुमार केवट , कुनाल पटेल , भुवनेश्वर कश्यप, शंकर मौर्य, युवा कांग्रेस नानगुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप ये साथ अन्य सदस्य शामली थे केवट के करीबी माने जाते हैं। वे कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम में अपनी टीम के साथ सक्रिय रूप से उपस्थित रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *