अब लहराएंगे कांग्रेस का परचम: रतिराम कोसमा



दल्लीराजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहराकी बहु प्रतीक्षित कार्यकारिणी का अनुमोदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी से होने के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी द्वारा सूची जारी कर दी गई है। कार्यकारिणी में दल्ली राजहरा के 31 सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। एक कोषाध्यक्ष के साथ 6 उपाध्यक्ष आठ महामंत्री, 11 सचिव एवं पांच कार्यकारिणी सदस्यों की सुदृढ़ कमेटी का गठन किया गया है।


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने कहा कि इस कमेटी के गठन के उपरांत दल्ली राजहरा में कांग्रेस संगठन को और भी अधिक मजबूती के साथ खड़ा करते हुए प्रत्येक बूथ में कांग्रेस को मजबूती दिलाई जाएगी। बूथवार कमेटी बनाई जानी है। इसके साथ ही वार्डवार कमेटियों का भी गठन शीघ्र ही किया जाएगा। श्री कोसमा ने कहा कि दल्ली राजहरा के सभी वरिष्ठ नेताओं, सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को साथ लेकर कांग्रेस को मजबूत बनाते हुए आगामी चुनाव में पार्टी का परचम लहराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *