कांग्रेस की सरकार जनता की आवाज सुनना नही दबाना चाहती है – महेश गागड़ा
मूलवासी बचाओ मंच के आह्वान पर बांगोली में पुल निर्माण के विरोध में बैठे ग्रामीणों के समर्थन में पहुचे पूर्व मंत्री महेश गागड़ा
भैरमगढ़ :- जिले के भैरमगढ़ तहसील के ताड़ बागड़ी में इंद्रावती पर पुल निर्माण के विरोध में मूलवासी बचाओ मंच के बैनर तले नदी पार बांगोली में सैकड़ो ग्रामीण धरने पर बैठे हैं । इन ग्रामीणों के मांग के समर्थन में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा धरना स्थल पहुंच कर ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि प्रदेश की भुपेश सरकार गरीब ग्रामीणों की समस्या सुनना नही चाहती है, बल्कि उनकी आवाज को दबाना चाहती है, इस कारण लगभग महीने भर से आंदोलन में ग्रामीणों की समस्या सुनने का प्रयास तक नही किया , ना ही क्षेत्रीय विधायक ने ध्यान दिया ।

पूर्व मंत्री ने आंदोलनरत ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की रमन सरकार के दौरान भी धरना प्रदर्शन हुआ करते थे और उनकी मांगों को सुना जाता था और समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाता था । जब से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनी है, बस्तर के ग्रामीण त्रस्त होकर गांव गांव में धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं, इसके बावजूद शासन प्रशासन द्वारा समस्याओं को सुनने का प्रयास तक नही किया जा रहा है । आज रोड पुल पुलिया बनने से पहले पुलिस आ जाती है और ग्रामसभा के सहमति के बीना ही जबरदस्ती काम चालू कर देती है । ग्रामीण गरीब आदिवासी इस समय महुआ इमली का संग्रहण करके वर्ष भर अपना जीविका चलाते हैं, किंतु इस समय गरीब ग्रामीण अपनी जायज मांगो को लेकर धरने पर बैठे हैं और क्षेत्रीय विधायक , मुख्यमंत्री को कोई फर्क नही पड़ रहा है । यही कांग्रेस जब विपक्ष में थी तब छोटे छोटे घटनाओं पर बवाल करते थे, आज कहाँ है कवासी लखमा और विक्रम मंडावी क्यूं जनता से भाग रहे हैं, इनकी समस्या समस्या नही है क्या । महेश गागड़ा ने आंदोलनरत ग्रामीणों को समर्थन देते हुए कहा कि मैं भाजपा की तरफ से इस आंदोलन का समर्थन करने आया हूं, और आप लोगों से आह्वान भी करता हूं कि इस आंदोलन को जिला मुख्यालय तक पहुंचना चाहता हूं । आने वाले 14 अप्रेल को संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती है और इस दिन हम विशाल रैली के माध्यम से कलेक्टोरेट का घेराव करेंगे । मैं आप लोगो को विधायक और मुख्यमंत्री से नही मिला सकता, मगर राज्यपाल से जरूर मिला सकता हूं । आप लोग एक प्रतिनिधि मण्डल बनाये ताकि राज्यपाल से जाकर अपनी मांगों से अवगत करा सकें । ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए लव कुमार रायडू ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक हमेशा से आदिवासियों का दुरुपयोग करते आ रहे हैं , आज ग्रामीण अपनी जायज मांगो को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और विधायक के पास इनसे मिलने तक का भी समय नही है । हमारी पार्टी आंदोलनकारी ग्रामीणों के साथ अंतिम समय तक खड़ी रहेगी ।
