बोरपदर मूली से करपावंड तक मौत को न्योता दे रही है सड़क



बकावंड। बोरपदर, मूली से करपावंड को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क पिछले 2 साल से मौत को दावत दे रही है। सड़क जगह-जगह से फटकर उखड़ गई है और 2-2 फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं, लेकिन विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया है।सड़क की बदहाली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। रोजाना सैकड़ों ग्रामीण, स्कूली बच्चे और मरीज इसी जर्जर मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से हादसों का खतरा और बढ़ जाता है।
इस मामले को लेकर आदिवासी समाज के युवा जिला अध्यक्ष लखेश्वर कश्यप ने शासन-प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा – पिछले 2 साल से मूली से करपावंड मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं और विभाग सोया है। उन्होंने शासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए। अगर जल्द सड़क नहीं बनी तो आदिवासी समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जवाबदारी शासन और प्रशासन की होगी।ग्रामीणों ने भी बताया कि कई बार जनपद और विभाग को शिकायत की गई, पर सिर्फ आश्वासन मिला। अब अगर सड़क नहीं सुधरी तो चक्काजाम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *