कांग्रेस जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष ने भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि की कामना की

बीजापुर :- रामनवमी के अवसर पर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष लालू राठौर और जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम ने शुभ अवसर पर मद्देड पहुंच कर श्रीराम जानकी मंदिर में भगवान राम के दर्शन कर आशीर्वाद लेते हुए क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि की कामना किया । इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र चापा, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बाबू लाल राठी एवं मनोज कसोजी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

जिले के मद्देड में श्री राम जी का एक मात्र मंदिर है, प्रति वर्ष रामनवमी के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है । इस मेले के दौरान ही भगवान श्रीराम और सीता माता का विवाह वैदिक मंत्रोचारण और पूरी विधि विधान से विवाह कराया जाता है, और यही प्रथा दूर दराज से आये श्रद्धालुओं के लिए खास होता है । स्थानीय लोगो की माने तो लगभग 65 वर्षो से इस तरह का आयोजित लगातार किया जा रहा है। इस मेले में जिले के अलावा पड़ोसी राज्य तेलंगाना और महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु विवाह समारोह और मेले में शामिल होने आते हैं ।
