सीआरपीएफ 153 वी बटालियन चिन्नाकोडेपाल मुख्यालय में मनाया गया शौर्य दिवस
पाकिस्तान के ऑपरेशन डेजर्ट-हॉक को सीआरपीएफ 02 बटालियन ने किया था विफल, तभी से मनाया जा रहा है शौर्य दिवस – राजीव कुमार
बीजापुर :- शनिवार 09 अप्रैल को जिला बीजापुर के चिन्नाकोडेपाल में तैनात 153 वी वाहिनी के0रि0पु0बल के राजीव कुमार कमाण्डेंट-153 वाहिनी के0 रि0 पु0 बल की अध्यक्षता में शौर्य दिवस का आयोजन किया गया। शौर्य दिवस के आयोजन के अंतर्गत 153 वी वाहिनी के क्वार्टर गार्ड पर सभी अधिकारीगण एवं जवान उपस्थित हुए जिसके उपरांत बटालियन के राजीव कुमार कमाण्डेंट-153 बटालियन द्वारा सभी को सम्बोधित किया । अपने सम्बोंधन में राजीव कुमार द्वारा इस दिवस की उपयोगिता के बारे में बताया कि आज के दिन दिनांक-09 अप्रैल 1965 में पाकिस्तान द्वारा भारतीय सीमा चैकियो के विरूद्व भारत से सटे हुए भाग को अपने अधिकार मे करने के लिए कच्छ (गुजरात) में ऑपरेशन डेजर्ट-हाॅक चलाया गया था जिसमें केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल की 02 बटा0 की एक कम्पनी द्वारा पाकिस्तान की इन्फेन्ट्री बिग्रेड के इस हमले को विफल कर दिया जिसमें इस बल के 08 जवानो ने शहादत दी एवं पाकिस्तान के 34 जवानो को मार गिराया था, जिसके बाद यह दिवस शौर्य दिवस के नाम से मनाया जाता है।

अपने संम्बोधन में राजीव कुमार कमाण्डेंट -153 बटा0 द्वारा कहा की वर्तमान समय में यह बटा0 अतिसवेंदनशील एवं नक्सल प्रभावी श्रेत्र में तैनात है जिसमें हमें पूर्ण सजगता तथा सावधानी के साथ कार्य करने की आवश्ययकता है। तदुपरांत इस बल सभी शहीद बहादुर जवानोें को शहीद स्मारक पर श्रधांजली अर्पित की गयी एवं उन सभी लोगो को याद किया गया जिन्होने देश की सेवा एवं बल का नाम ऊंचा करने में अपने प्राणों की परवाह ना करते हुए अपने कर्तव्य के पालन मे अपने प्राणो कि आहुति दी हैँ ।
साथ ही वाहिनी में पदस्थ अरूण कुमार सिंह द्वितीय कमा0 अधिकारी को राजीव कुमार कमाण्डेंट -153 बटा0 द्वारा पुलिस पदक भेंट कर सम्मनित किया गया। रात्रि में राजीव कुमार कमाण्डेंट -153 बटा0 की अध्यक्षता में 153 वाहिनी के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम व भोज का आयोजन भी किया गया।
