हड़ताली मनरेगाकर्मियों का हल्ला बोल- रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन, संघ के समर्थन में सीपीआई और जेसीसी(जे) रैली में हुए शामिल
बीजापुर- मनरेगा योजनांतर्गत कार्यरत अधिकारी कर्मचारी एवम ग्राम रोजगार सहायकों ने 11 अप्रैल को जिला मुख्यालय में एकत्रित होकर हल्ला बोल व वादा निभाओ के नारे लगाते हुए छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम से कलेक्टर के प्रतिनिधि बीजापुर एसडीएम देवेश कुमार ध्रुव को ज्ञापन सौपा। इन कर्मियों की मांगों को जायज मानते हुए कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने अपना समर्थन देते हुए रैली में शामिल हुए।
संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि चुनावी जन घोषणा पत्र को आत्मसात करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों का नियमितीकरण किया जावे एवं नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू करने के संबंध में छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर हम सभी मनरेगा कर्मचारी 4 अप्रैल से अनिश्चित कालीन हड़ताल / धरना प्रदर्शन पर है। इसी संबंध में आज रैली निकालकर मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौपा गया।

सीपीआई के जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने आंदोलनरत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी जायज मांगों के लिए सीपीआई अंतिम तक सड़क की लड़ाई में साथ खड़ी रहेगी।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयुक्त महासचिव सकनी चंद्रैया व जिला अध्यक्ष विजय झाड़ी ने मनरेगा कर्मियों को अपना समर्थन देते हुए सरकार को मांगों को सवेंदनशीलता पूर्वक विचार कर तत्काल नियमित करने कहा।
रैली में छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के जिला संरक्षक मनीष सोनवानी, कोषाध्यक्ष पदुम साहु मीडिया प्रभारी जिनेश कुमार, उपाध्यक्ष सुशील दुर्गम, उपाध्यक्ष सोनम साहू, प्रवक्ता प्रशांत यादव ,सदस्य विक्रम वर्मा, रूखमणी श्रीवास्तव, ममता जव्वा, हेमलता चंद्रा , तोरण लाल उर्वशा, ललित मानिकपुरी, जय ध्रुव, सिलिप प्रधान , ममता जव्वा, रूखमणी श्रीवास्तव, हेमलता चन्द्रा के अलावा सैकड़ों की संख्या में अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे ।
