कलेक्टर एवं एसपी ने गंगालूर क्षेत्र का भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा

बीजापुर :- कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा एवं पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने गंगालूर क्षेत्र के विकास कार्यो सड़क, पुल-पुलिया एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। गंगालूर से मिरतुर तक बनने वाली सड़क का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित ठेकेदार को सड़क निर्माण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिऐ, वहीं गंगालूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान मेडिकल स्टॉफ, डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी, उपस्थिति पंजी एवं विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया। पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती हुऐ बच्चों के माताओं से केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य एवं भोजन सुविधा के बारे में जानकारी ली। वहीं डॉक्टरों को बच्चों की उचित देखभाल करने के निर्देश दिए। इस दौरान बीजापुर एसडीएम देवेश कुमार ध्रुव उपस्थित थे।
