पुलिस माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़, विष्फोटक और दैनिक सामग्री बरामद

बीजापुर :- जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के एंड्रिपाल के जंगलों में तड़के 6.30 बजे पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई, इस मुठभेड़ पुलिस को भारी पड़ता देख माओवादी भाग खड़े हुए । सर्चिंग के दौरान विष्फोटक व कई समान पुलिस ने बरामद किया है ।

प्रेस नोट के माध्यम से बीजापुर पुलिस ने बताया कि मिरतुर थाना क्षेत्र के एंड्रिपाल के जंगलों में सुबह 6.30 बजे पुलिस पार्टी की माओवादियो से मुठभेड़ हो गई, पुलिस को भारी पड़ता देख माओवादी सामान छोड़ कर घटना स्थल से भाग खड़े हुए । घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान मौके से टिफिन बम, डेटोनेटर, माओवादी साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है । भैरमगढ़ एरिया कमेटी मिलिट्री इंटेलिजेंस इंचार्ज मोहन कड़ती की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी के जवान गस्त सर्चिंग अभियान पर निकले हुए थे ।घटना स्थल की सर्चिंग जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *