भाजपा ने बीजापुर जिले के आंदोलनरत ग्रमीण आदिवासीयों को किया गुमराह- कमलेश झाड़ी
14 अप्रेल को पैदल मार्च करने का किया था पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने घोषणा । फिर स्थगित होना आदिवासियों की जनभावना के साथ खिलवाड़- सीपीआई
बीजापुर :- विगत दिनों पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने बांगोली में कई माँगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन पर बैठे मूलवासी बचाओ आंदोलन के ग्रामीणों से मिलने जाते हैं और उनके माँगों को जायज ठहराते हुए पैदल मार्च करने की बात कहते हैं और भाजपा ग्रामीणों के साथ खड़ी रहने का आश्वासन देते हैं पर आज14 अप्रेल तक पैदल मार्च नही होना कहीं न कहीं इस क्षेत्र की लोगों के जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ है। उक्त बातें सीपीआई के जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा ।
कमलेश झाड़ी ने आगे कहा वैसे भी भजपा आरएसएस की विचारधारा एसटी, एससी और ओबीसी विरोधी है, ये इस क्षेत्र के आदिवासियों का भला कभी नही चाहते।पिछले15 साल की सत्ता में स्थानीय आदिवासियों को बहुत सताया है निर्दोषों को बेगुनाहों को मारा है।जल, जंगल, जमीनों से बेदखल करने का काम किया है फिर आज आदिवासियों की हितैषी बनने जब जाते हैं तब इनकी ओछी मानसिकता और राजनैतिक लाभ की बू आती है।ऐसे कृत्य को लेकर सीपीआई माँग करती है कि पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को आदिवासियों को धोखा देने और गुमराह करने के लिए माफी मांगना चाहिए।।
