सीएम ने दिया आश्वासन जल्द आ सकती है कमेटी की रिपोर्ट,

सूरजपुर- मनरेगा कर्मियों के 2 सूत्री मांगों को लेकर 4 अप्रेल से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है, इसी बीच राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मनरेगा कर्मचारियों की 2 सूत्रीय मांग पर विचार करने के लिए समिति का गठन किया गया है। जिसकी अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के द्वारा की जाएगी, जिसमें 7 सदस्य रहेंगे।

जिला सूरजपुर के प्रवास के दौरान माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह कर अवगत कराया कि पूर्व में भी जो कमेटियां बनाई गई हैं उनका प्रतिवेदन अभी तक नहीं आया प्रतिनिधित्व मंडल ने बताया कि जिस पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता जताते हुए कहा कि मनरेगा कर्मियों की मांगों को लेकर परीक्षण हेतु जो कमेटी बनाई गई है उसका प्रतिवेदन जल्द देने के लिए निर्देशित किया जाएगा। इस आश्वासन पर प्रतिनिधित्व मंडल ने कका है तो भरोसा है बोलकर धन्यवाद दिया। कर्मचारियों ने भूपेश है तो भरोसा है करके जिंदाबाद के नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *