घटनाओं को आमंत्रित कर रहे जर्जर सड़क की मरम्मत और दुरुस्त यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर कल्याण सेवा जनजागृति मंच ने प्रदर्शन कर परिवहन मंत्री व निगम को सौंपा ज्ञापन

भिलाई :- भिलाई शहर के पावर हाउस नन्दनी मार्ग में इन दिनों बढ़े बढ़े गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं , जिसकी मरम्मत कर यातायात व्यस्था दुरुस्त करने कक मांग को लेकर कल्याण सेवा जनजागृति मंच द्वारा प्रदर्शन करते हुए परिवहन मंत्री और निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा ।

पावर हाउस नन्दनी मार्ग पर हुए बढ़े बढ़े गड्डो पर कल्याण सेवा जनजागृति के सदस्यों ने बेशरम का पौधा लगाकर प्रदर्शन करते हुए जर्जर हो चुके सड़क की मरम्मत कराने की मांग किया ताकि सड़क दुर्घटना में कमी आ सके , और इस मार्ग पर चलने वालों का जीवन सुरक्षित रह सके । वहीं 25 सितंबर से नवरात्रि प्रारम्भ होने जा रहा है । श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की पदयात्रा इसी मार्ग से करते हैं । इस अवसर पर सुमन सील समाजसेवी, सेल्यूट तिरंगा प्रशांत, कुमार क्षीरसागर, सुमित्रा मांझी, शांति देवी, इन्द्रासन तेतरी, अवतार सिंह, मोहन रेड्डी, प्रभात राजू, वीरेंद्र गुप्ता, बुध सिंह, नरेंद्र मोहन सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *