बारदा राशन दुकान में लटका रहा ताला:अनाज के लिए ग्रामीण परेशान,राशन नहीं मिलने से ग्रामीणों में निराशा के साथ गुस्सा

छोटे कापसी – ग्राम बारदा में स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में लटका ताला,बड़ी संख्या में ग्रामीण रोजाना यहां राशन के लिए आते हैं और बंद राशन दुकान के बाहर घंटों तक इंतजार करने के बाद वापस लौट जाते हैं। मंगलवार साप्ताहिक बाजार के दिन में समय पर राशन प्राप्त नहीं होने से ग्रामीणों में निराशा के साथ रोष भी व्याप्त है। बारदा स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण बंद राशन दुकान के बाहर राशन के लिए इंतजार करते नजर आए।

ग्रामीणों सरिता उसेंडी,प्रभुराम सलाम,धनीराम सलाम,दुकाय बाई दुग्गा,श्याम बाई सलाम, रनाय बाई सलाम,अनु सलाम, घिस्सो सलाम कोमरा पारा बारदा के ग्रामीणों ने बतलाया कि राशन लेने के लिए दुकान आते हैं, लेकिन दुकान का ताला नहीं खुल रहा है। पूछने पर दुकान संचालक द्वारा उन्हें अभी आता हूं आप लोग बैठो बोलता है लेकिन ग्रामीण दिन भर इंतजार कर बैरंग वापस लौट जाते है। इस विषय में साफ-साफ नहीं बताया जाता जिससे ग्रामीणों को रोजाना राशन के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें संचालक द्वारा पिछले दो माह का चावल नही दिया गया और मशीन में अंगूठा का निशान ले लिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि सभी गांव वाले से बातचीत करके सप्ताह में दो दिन दुकान खोलकर राशन देना की बात दुकान संचालक के द्वारा कही गई लेकिन हमें संचालक की मनमर्जी से परेशान है हम अभी भी समय पर राशन नही देता घुमाफिराकर राशन देता है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है सरकार के द्वारा हमारे लिए जो राशन आता है हमे समय पर वितरण किया जाए।

इस संबंध पर राशन दुकान संचालक धरम पोटाई ने बताया कि लैम्पस कार्यालय में सग्रहण केंद्र से निरीक्षण करने उच्च अधिकारी आये है इसी वजह से मैं आज ग्रामीणों को तोड़ा बैठने के लिए बोला हूँ,सहाब लोगों के जाते ही राशन का वितरण करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *